फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक लगाकर एमआईटी के खाते से निकाले 3.95 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित एमआईटी के खाते से फर्जी चेक के जरिये तीन लाख 95 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने रकम आठ बार में अलग-अलग तारीख में निकाली है। आरोपी ने नौवीं बार 4701660 रुपये चेक लगाया तो बैंक की ओर से कॉलेज को फोन कर इसकी जानकारी दी गई तब फर्जीवाड़े का पता चल सका। एमआईटी के चेयरमैन सुधीर गुप्ता ने इस मामले में एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के चेयरमैन सुधीर गुप्ता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि एसबीआई की कांठ रोड शाखा में एमआईटी का खाता है। 12 नवंबर 2021 को गुजरात के बिट्ठल नगर स्थित एसबीआई की शाखा की महिला कर्मचारी ने फोन कर एमआईटी के फाइनेंस कंट्रोलर प्रियांक कुमार से पूछा कि क्या आपके द्वारा 4701660 रुपये का चेक दीनदयाल खादी ग्राम उद्योग ट्रस्ट को जारी किया गया है। उन्होंने एकाउंट ऑफिसर नीरज कुमार शर्मा से पता किया तो कोई चेक जारी नहीं किया गया था। इसके बाद भुगतान रुकवा दिया गया था। बैंक जाकर पूरे मामले की जानकारी की गई। तब पता चला कि आरोपी इससे पहले भी एमआईटी के एकाउंट से अलग-अलग तारीख में तीन लाख 95 हजार रुपये निकाल चुका था। आरोपी ने 27 अक्तूबर से नौ नवंबर के बीच आठ बार फर्जी चेक द्वारा रकम निकाली है।
सुधीर गुप्ता का कहना है कि चेक में जिन नंबरों का इस्तेमाल किया गया है। उन नंबरों के असली चेक कॉलेज में हैं। इसके बाद खाता बंद करा दिया गया गया। उन्होंने इस मामले में एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल से भी मदद मांगी गई है।
विज्ञापन

मुंबई में लगाया सात करोड़ 74 लाख का चेक बाउंस
मुरादाबाद। एमआईटी के चेयरमैन सुधीर गुप्ता ने बताया कि इस फर्जीवाड़े की जानकारी होने के बाद खाता बंद करा दिया गया है। बावजूद इसके आरोपी खाते से रकम निकालने की फिराक में हैं। अभी दो दिन पहले भी मुुंबई में सात करोड़ 74 लाख रुपये का चेक लगाकर रकम निकालने की कोशिश की गई। खाता बंद होने के कारण चेक बाउंस हो गया है। जिसका मैसेज प्रियांक कुमार के मोबाइल पर आया है। चेक बाउंस होने पर खाते से 590 रुपये भी काटे गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें