फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली से घायल छात्राओं के परिजनों ने लगाया उपचार में लापरवाही, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में यूनियन बैंक की शाखा में तैनात गार्ड की बंदूक से चली गोली से घायल हुईं छात्राओं के परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बैंक के बाहर हंगामा करते हुए घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने परिजन व बैंक अधिकारियों से बात की। इसके बाद घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर मुगलपुरा थानाक्षेत्र में गोकुलदास मोहल्ले में यूनियन बैंक की गुजराती स्ट्रीट शाखा में भीड़ को रोकने के चक्कर में धक्का मुक्की के कारण गार्ड की बंदूक गिरने के साथ ही गोली चल गई थी। फायरिंग में गेट पर खड़ी मां-बेटी रूबी व रानी और चार छात्राएं राखी, मीरा, ज्वाला, मेघा छर्रे लगने से घायल हुई थीं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
बुधवार को घायलों के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बैंक के बाहर हंगामा किया। घायल छात्रा ज्वाला के भाई दीपू ने बताया कि जिला अस्पताल में घायलों का उपचार नहीं किया जा रहा है। घायल रूबी के परिजनों ने भी इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर सीओ कटघर आशुतोष तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों से बात की। परिजनों ने मांग उठाई कि घायलों का इलाज बैंक द्वारा किया जाएगा। इसके बाद घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें