काले धन को सफेद करने में जुटी देशभर की जिन 209032 संदेहास्पद कंपनियों का पंजीकरण रद्द किया गया था उनमें 100 कंपनियां मुरादाबाद की हैं। इन फर्जी कंपनियों के जरिए काले धन को सफेद किया जा रहा था। नोटबंदी के दौरान यह कंपनियां आयकर विभाग की नजरों में चढ़ी थीं। जांच पड़ताल के बाद आयकर विभाग ने इन सभी फर्जी कंपनियों का पंजीकरण रद्द करने का आदेश दिया था। फर्जी कंपनियों की संपत्ति सरकार की अभिरक्षा में रहेगी। कंपनियों की पुर्नस्थापना या उनके नवीनीकरण के बाद ही यह सपंत्ति लौटाई जाएगी।
आयकर विभाग द्वारा जारी किए आंकड़ों के बाद केंद्र सरकार के कार्पोरेट कार्य मंत्रालय ने देश की कुल दो लाख नौ हजार 32 कंपनियों का पंजीकरण कंपनी एक्ट की धारा 248 (5) के तहत रद्द कर दिया था। आयकर विभाग ने नोटबंदी के दौरान इन कंपनियों को रडार पर लिया था। पड़ताल में पता चला कि इन कंपनियों का काम सिर्फ काले धन को सफेद करना था। यह कंपनियां रिकार्ड में तो मौजूद थीं। लेकिन वास्तव में इनका कोई अस्तित्व था ही नहीं।
आयकर विभाग ने आगे पड़ताल की तो पता चला कि यह कंपनियां करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद कर चुकी हैं। आयकर विभाग द्वारा जारी की गई सूची में मुरादाबाद की भी 100 कंपनियों का नाम शामिल है। जिनका पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। काले धन को सफेद करने में जुटी इन कंपनियों की अचल संपत्ति प्रशासन की अभिरक्षा में रहेगी। यह संदेहास्पद कंपनियां यदि औपचारिकताएं पूरी करके अपने पंजीकरण का नवीनीकरण करा लेती है तो इनकी अचल संपत्ति को इन्हें वापस कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद की सौ फर्जी कंपनियों का सूची शासन से मिली है। इनका पंजीकरण रद्द कर शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इन कंपनियों का पंजीकरण रद्द होगा- शंकर फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड, मदर फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड, बहजोई टीक प्लांटेशन इंडिया लिमिटेड, जेएसपी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, जय बालाजी खनिज एंड स्टोंस प्राइवेट लिमिटेड, होनेस्ट फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड, जेएस गुप्ता एंड को. प्राइवेट लिमिटेड, रामगंगा फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, लाइफ विजन फॉर्मा लिमिटेड, फाइन इस्ट्रा एंड कारबोर्ड फै क्ट्री प्राइवेट लिमिटेड, आभा प्लांटेशन प्राइवेट लिमिटेड, रुबस्ट्रॉन प्राइवेट लिमिटेड, आयरन एंड स्टील स्क्रैप प्राइवेट लिमिटेड, आशीष इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, ंआकाश मेटल रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड, अजय कंप्यूटर टेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड, सन ड्राप स्टील प्राइवेट लिमिटेड।
इन पर भी होगी कार्रवाई- मुरादाबाद पावर कंपनी लिमिटेड, एएच वेटकेयर प्राइवेट लिमिटेड,एलएम वायर्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रियांशु ट्यूब मिल प्राइवेट लिमिटेड, अमेंड रीयल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड, साईं सॉफ्ट सिक्योरिटीस लिमिटेड, एकता इंफ्रा स्टेट प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीम फोकस इंडिया मार्केटिंग लिमिटेड, आरसीएफ मल्टी सर्र्विसेस लिमिटेड, श्री देवधरा इंवेस्टमेंट कंसल्टेंट लिमिटेड, जीसस इंडिया मार्केटिंग लिमिटेड, मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड, स्काई इंडिया कंप्यूटर एजूकेशन प्राइवेट लिमिटेड, गोल्डन रोज प्राइवेट लिमिटेड, जीवन सरिता मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, ब्राइटवे सेल्स प्राइवेट लिमिटेड, जेपी नर्सिंग होम प्राइवेट लिमिटेड, मिसला मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, मुरादाबाद रोहिल खंड गुडस कैरियर प्राइवेट लिमिटेड।
ये कंपनियां भी सूची में शामिल हैं- विर्श्नोई एनर्जी डिवाइस प्राइवेट लिमिटेड, रैंप कैपिटल कंसल्टेंसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सुधा फाइनेंस प्राइवेट लि., लूना इंवेस्टमेंट एंड चिट फंड प्राइवेट लि., संभल मोटर फाइनेंस प्राइवेट लि., कुरुक्षेत्र सेविंग प्राईवेट लि., मल्टीपो फाइनेंस एंड इंवेस्टमेंट लि., बेंडिकेट इंवेस्टमेंट लि., प्रेम इंस्टालमेंट सप्लाई प्राइवेट लि., लक्ष्मी इंस्टालमेंट सप्लाई प्राइवेट लि., भगवती ब्रास हाउस लिमिटेड, जय भगवान मार्केटिंग प्राइवेट लि., बिसवन फाइनेंस प्राइवेट लि., अंकित फाइनेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, रोजी म्यूचुअल बेनिफिट्स लिमिटेड, अक्रूजी बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, एक्सलाइजर रियल इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड, जत्सो इंफोसल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, बीएससी एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, चित्र लोक मॉडलिंग स्टूडियो एंड मूवीज प्राइवेट लिमिटेड, सैम-स्टार मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, शगुन मेगामार्ट प्राइवेट लिमिटेड।
आयकर की नजर में चढ़ीं ये कंपनियां- जीसीएस नेटवर्किंग प्राइवेट लिमिटेड, आइआइटी आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड, मैजिकमोमेंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, जैलिओ मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, मसावा एयरवेजट्रेनिंग लिमिटेड, प्रीत सिक्यूरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, प्रोग्रीन इंफ्रा कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीमवेव मैनेजमेंट एंड नेटमार्ट प्राइवेट लिमिटेड, एमडिन डेंटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कविता इंजीनियरिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, सी-के सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ललित फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, पंडित महावीर प्रसाद इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, राजेन्द्र मोटर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, एमएच डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, बुद्घ पल्प एंड पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, एसवी होम डेकोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, सौम्या डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, क्रिसेंट इंफ्राटैक प्राइवेट लिमिटेड, नारायणीकृपा इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, सेंट्रल इंडिया एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड।
इन पर भी है निगाह- गंगल्स एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड, जेवीडीएम इंटरप्राइसेज प्राइवेट लिमिटेड, क्रॉस कंट्री ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड, एफसी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, ब्रूहेवंस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, केव ई-बाइक साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, आइडल ब्रेन नेटमार्ट प्राइवेट लिमिटेड, मुरादाबाद चिट एंड ट्रेडिंग को प्राइवेट लिमिटेड, मोनिका चिट एंड ट्रेडिंग को प्राइवेट लिमिटेड, डैफ्रेस्टार मैनेजमेंट एंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, जॉर्जजियस बॉयोटेक इंडिया लिमिटेड, ब्राइट स्टार प्राइवेट पेपर मिल लिमिटेड, ब्राइट स्टार ड्यूलैक्स मिल्स लिमिटेड, ब्राइट स्टार पल्प एंड पेपर मिल्स लिमिटेड, अनमोल काला मंदिर प्राइवेट लिमिटेड, यूपी घी ग्रेडर्स एसोसिएशन लिमिटेड, हलबर्ग हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड, स्वार एडूटेक प्राइवेट लिमिटेड, एएसआर लर्निंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, रिंग्स एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड।