फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: ट्रायल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट का रिसीवर टैंक फटा, बाल-बाल बचा ऑपरेटर

Tue, 13 Jul 2021 11:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

हादसे में रिसीवर टैंक के परखच्चे उड़ गए। इससे प्लांट के चारों तरफ लगा जाल उखड़कर दूर जा गिरा। हादसे में प्लांट ऑपरेटर बाल-बाल बच गया। फिलहाल वह दहशत में है, आंखों में दिक्कत होने पर दवा दिलाई गई है।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में जिला अस्पताल में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के ट्रायल के दौरान अचानक रिसीवर टैंक फट गया। तेज धमाके के साथ ब्लास्ट होने से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


हादसे में रिसीवर टैंक के परखच्चे उड़ गए। इससे प्लांट के चारों तरफ लगा जाल उखड़कर दूर जा गिरा। हादसे में प्लांट ऑपरेटर बाल-बाल बच गया। फिलहाल वह दहशत में है, आंखों में दिक्कत होने पर दवा दिलाई गई है।

जिला अस्पताल में यह प्लांट पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर की तरफ से लगाया जा रहा है। प्लांट की क्षमता 666 पॉइंट 7 पर मिनट की है। दिल्ली की डीएलएस कंपनी इस प्लांट को तैयार कर रही है। दो दिन बाद प्लांट का उद्घाटन होना था। इसलिए पिछले सात दिन से प्लांट पर ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब 8:45 बजे उड़ीसा निवासी प्लांट ऑपरेटर प्रशांत कुमार ने ट्रायल के लिए प्लांट चालू किया था। करीब पांच मिनट बाद ही प्लांट का रिसीवर टैंक फट गया। धमाका इतनी तेज था कि रिसीवर टैंक के परखच्चे उड़ गए। जिससे प्लांट के चारों तरफ लगा जाल भी उखड़ कर दूर जा गिरी। 

ऑपरेटर प्रशांत हादसे में बाल-बाल बच गया। तेज धमाके के साथ ब्लास्ट होने से अस्पताल स्टाफ व मरीज तीमारदारों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में सीएमएस एके गुप्ता और अन्य चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। दहशतजदा ऑपरेटर की आंखों में लाली पड़ गई है। चिकित्सकों ने उसे दवा दिलाई है। फिलहाल कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें