मुरादाबाद। महंगाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। बैलगाड़ियों पर बाइक और ठेलों पर दाल चावल, रसोई गैस सिलिंडर रखकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। गंज गुरहट्टी कार्यालय पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम और प्रदेश सचिव अरशद अली गुड्डू शामिल रहे।
जिला और महानगर कमेटी केसंयुक्त तत्वाधान में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के साथ बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को जीआईसी चौराहे से कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी जुलूस निकाला। बैलगाड़ी पर बाइक रखकर अपना विरोध जताया। हाथों में तख्तियों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद और महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने किया। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अहमद खान, आनंद मोहन गुप्ता, अनुराग शर्मा, अफसर खान, शकील सरवर हाशमी, शकील अहमद, विनय खन्ना, अशोक कपूर, नदीम अंसारी, अमित पांडे, विजय शर्मा, खालिद नूर, जुनैद खान, कबीर अहमद, मुमताज, शिवराज आदि मौजूद रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने ठेले पर रखा दाल चावल आटा
मुरादाबाद। पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ ठेले पर दाल चावल, आटा, रसोई गैस आलू प्याज रखकर जुलूस निकाला। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने गले में आलू का माला पहन रखा था। जुलूस बुध बाजार से टाउनहॉल, गंज बाजार होते हुए जैन मंदिर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष इरम कदीर, मीनू दीक्षित, तबस्सुम, अनिल शर्मा, अजय गोपाल रस्तोगी, राजेश पाल, राहुल शांडिल्य आदि मौजूद रहे।
बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाए सरकार
मुरादाबाद। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं एआईसीसी मेंबर हाजी रिजवान कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भूड़े के चौराहे से गुरहट्टी तक जुलूस निकाला। कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। इसका असर खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी पड़ रहा है। देश हित में इस बढ़ती महंगाई पर सरकार अंकुश लगाए। इस दौरान फैजान खां, इम्तियाज उल हक, हाजी शादमान, सिकंदर अंसारी, राशिद अंसारी, सनी प्रजापति, बंटी प्रजापति, मुकेश कुमार, शादाब अंसारी आदि मौजूद रहे।
सेवा दल ने भी निकाला जुलूस
मुरादाबाद। कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री हाजी सगीर सईद खां के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ बैलगाड़ी जुलूस निकाला। इस दौरान जमाल नासिर, उदयपाल सिंह, मकसूद अहमद, दानिश अंसारी, पंडित गजेंद्र प्रकाश शर्मा, आसिफ अली, सारिक अहमद, अनिल मेहरोत्रा, अरविंद रस्तोगी आदि मौजूद रहे।