फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में नाबालिग से बलात्कार, केस दर्ज 

विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
होटल में नाबालिग से बलात्कार, केस दर्ज 
विज्ञापन

- कोतवाली के बुधबाजार स्थित होटल की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार किया गया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे चुप रहने को कहा। पीड़िता ने इस मामले की जानकारी अपनी मां को दी। मां ने आरोपी के घर वालों से शिकायत की तो उसके साथ भी मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा की मां ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा कटघर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। छात्रा की मां ने मूंढापांडे थानाक्षेत्र के वीरपुर बरियार निवासी असलीम पुत्र शौकत अली और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि असलीम उसकी नाबालिग बेटी को बहलाफुसलाकर बुधबाजार के एक होटल में ले गया। यहां आरोपी ने महिला की बेटी के साथ बलात्कार किया। पीड़ित किशोरी अपने घर पहुंची। इसके उसने बाद मां को आपबीती सुनाई। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने महिला और उसकी बेटी को पीटा। पीड़िता की मां थाने पहुंची तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उसे थाने से टकरा दिया गया। इसे बाद मां-बेटी एसएसपी से मिलीं। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें