फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडे ठंडे कूल कूल का लीजिए मजा 

Wed, 11 May 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मौसम
विज्ञापन
मई का महीना सोचते ही तपती धूप का चुभन जेहन में उभरती है। लेकिन मौसम इसके उलट ही दिखाई दे रहा है। ना तन को जलाती धूप है और ना ही सब गर्म लू के थपेड़े। पुरवाई हवा और आसमान में छाए बदरा आम आदमी को राहत दे रहे हैं। अभी आने वाले पांच दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जबकि 11 और 12 मई बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि साथ में तेज हवा भी रहेगी जो आम की फसल को नुकसान पहुंच सकती है। कुल मिलाकर मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन से चार दिन हल्की फुहार के साथ ठंडी हवा का आनंद उठाने के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन


  मौसम विभाग के अनुसार मुुरादाबाद में 11 मई को पांच मिली मीटर, 12 मई को तीन मिली बारिश की संभावना है। इसके साथ तेज हवा भी चलेगी। जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। अभी दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 के आसपास है। बारिश होने से इसमें और गिरावट आएगी। इसके बाद दो दिन में पारा तेजी से चढ़ेगा। 14 में पारा 40 तक पहुंचेगा। जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। हालांकि बादल छाए रहेंगे जिससे तेज धूप से बचे रहेंगे। इसके बाद फिर से मौसम करवट बदलेगा और तापमान नीचे आएगा। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें