फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

. नाम और धर्म छिपाकर की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। युवती का आरोप है कि एक युवक ने अपना वास्तविक नाम और धर्म छिपाकर उससे दोस्ती कर ली। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित को जब आरोपी के वास्तविक नाम और धर्म की जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत करने की बात की। इस पर आरोपी और उसका भाई भड़क गए और पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती मूंढापांडे थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसने मुरादाबाद और संभल में कोविड 19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन फर्म भरने का कार्य किया था। इस दौरान उसकी दोस्ती अमन नाम के युवक से हो गई थी। युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की थी। आरोप है कि युवक युवती को कटघर थानाक्षेत्र में किराये के मकान पर ले गया और यहां उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह भड़क गया और युवती के साथ गाली गलौज की।
इस दौरान युवती को आरोपी के कमरे से उसका आईडी कार्ड मिल गया। जिसे पता चला कि आरोपी युवक अमन संभल के हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के मोहल्ला निवासी है। आरोपी का वास्तविक कमरुद्दीन है। युवती को पता चला है कि आरोपी के भाई निजामुद्दीन ने भी अपना नाम रितिक यादव बताकर अन्य युवतियों के साथ दोस्ती की और उनके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी और उसके भाई उसे जान से मारने की धमकी दी है। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें