फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद मिला पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीन दिनों तक कोरोना का स्कोर जीरो रहने के बाद फिर से खाता खुल गया। जिले में शनिवार को एक पॉजिटिव केस मिला। बुद्धि विहार निवासी युवक संक्रमित पाया गया। युवक के संपर्क में रहे लोगों की सूची तैयार विभाग सैंपलिंग कराएगा।
विज्ञापन

इस लहर में बुधवार को संक्रमण की दूसरी बार चेन टूटी। इससे पहले बीस फरवरी को जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला था। बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कोरोना का स्कोर शून्य रहा। लैब से आई रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव नहीं मिला। लेकिन शनिवार को आई रिपोर्ट में बुद्धि विहार निवासी 28 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि क्वारंटीन की अवधि पूरी होने पर दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटकर 15 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें