बच्चों के विवाद में मारपीट और पथराव, वीडियो वायरल
शाहबाद के ग्राम मित्रपुर में बच्चों-बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की ओर से पथराव भी किया गया। जिसका वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में एक पक्ष के यासीन खां व दूसरे पक्ष के आमीर खां, मशरूफ, इमरान, जरीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बच्चों बच्चों के मामूली विवाद में कहासुनी हो गई।
कहासुनी के दौरान यासीन की बहन मुजरेमीन और इनकी पत्नी सायरा को आरोपियों ने पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं इस प्रकरण के आरोपी पक्ष का छत से पथराव करने का वीडियो वायरल हो रहा है। कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।