फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: दुल्हन की कार रोक लूट का प्रयास, बाइक सवारों ने की बरातियों से मारपीट, ग्रामीण आए तो बाइक छोड़कर भागे

Tue, 10 Sep 2024 12:00 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर)

सार

रामपुर में बदमाशों ने दुल्हन की कार को रोककर लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बरातियों से मारपीट भी की गई। हंगामा मचने के बाद माैके पर ग्रामीण पहुंच गए। लोगों को देख बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव से दुल्हन को विदाई कराकर लौट रही बरातियों को कुछ बाइक सवारों ने स्वार क्षेत्र के मेहंदीनगर गांव के मोड़ पर ओवरटेक करके लूटने का प्रयास किया। इस बीच हुई मारपीट में दूल्हे का भाई चोटिल भी हो गया।

विज्ञापन


बरातियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आ गए, जिसके चलते बदमाश फरार हो गए। इस दौरान वह अपनी बाइक वहीं छोड़ गए। सीओ स्वार और कोतवाली पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला बरात में हुए विवाद को बताया है। घटना की जांच की जा रही है।

लोगों ने बताया कि जिला मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे अंतर्गत खाईखेड़ा बीनावाला गांव निवासी शानिब अली की बरात सोमवार दोपहर उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव रत्ना की मंडैया में तौफीक के यहां गई थी।
विज्ञापन


वहां बरात में महिलाओं के फोटो खींचने को लेकर विवाद हुआ था। वर-वधू पक्ष के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। इसके बाद निकाह की रस्म अदायगी हुई और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम लगभग पौने आठ बजे बरात दुल्हन को विदा करके अपने गांव के लिए रवाना हुई।

आरोप है कि बरात की गाड़ियां स्वार कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीनगर गांव के मोड़ पर भगवंत नगर ही पहुंची थी कि पीछे से कुछ बाइकों पर सवार युवक आए और उन्होंने दूल्हा-दुल्हन की कार ओवरटेक करके रोक ली। आरोप है कि युवकों के पास हथियार थे।

यह देखकर बरातियों में शामिल महिलाओं में चीख पुकार मच गई। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। बताया कि मामला प्रथमदृष्टया बरात में मारपीट का लग रहा है।
विज्ञापन


घटना की पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के उत्तराखंड की तरफ भागने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें