फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: सड़क किनारे मिला चौकीदार का शव, हत्या की आशंका

Mon, 07 Mar 2022 11:24 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के हसनपुर में एक चौकीदार का शव सड़क किनारे गेहूं के खेत में पड़ा मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपली मेकचंद निवासी नन्हें सिंह (50) रजबपुर थाने में चौकीदार हैं। वह रविवार की रात को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रझेड़ा गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया था। यहां से देर रात बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने फोन से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन, फोन भी बंद आ रहा था। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच सोमवार की सुबह पतेई भूड़ से रजोहा को जाने वाले मार्ग पर नन्हें सिंह का शव सड़क किनारे गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पास में उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। खबर लगते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें