फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rail News: दक्षिण भारत के मंदिरों की यात्रा कराएगा आईआरसीटीसी, इतना आएगा खर्च, ऑनलाइन करवा सकते हैं बुकिंग

Tue, 21 Nov 2023 10:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 10 रात व 11 दिन के पैकेज में यात्रा और शाकाहारी भोजन शामिल है। इसके अलावा एसी व नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण भी कराया जाएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन
योगनगरी से शुरू होगी स्पेशन ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडल के योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से दक्षिण भारत के लिए आईआरसीटीसी स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। इस ट्रेन को भारत गौरव एक्सप्रेस नाम दिया गया है। यह ट्रेन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी के दर्शन कराएगी।

विज्ञापन


इस ट्रेन में कुल 767 बर्थ होंगी। इनमें सेकेंड एसी की 49, एसी थ्री टीयर की 70, स्लीपर की 648 सीटें होंगी। योगनगरी ऋषिकेश के अलावा हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर एवं सतना स्टेशनों से यात्री चढ़ व उतर सकेंगे। यह ट्रेन 18 दिसंबर को चलेगी और 28 दिसंबर को अपनी यात्रा पूरी करेगी।

10 रात व 11 दिन के पैकेज में यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन शामिल है। इसके अलावा एसी व नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण भी कराया जाएगा। इकोनॉमी श्रेणी यानी स्लीपर क्लास में पैकेज का मूल्य 21 हजार रुपये प्रति व्यक्ति व 5-11 वर्ष के बच्चे के लिए प्रति बच्चा 19 हजार 800 रुपये है।
विज्ञापन


थ्री एसी में पैकेज का मूल्य 35,400 रुपये प्रति व्यक्ति, सेकेंड एसी में 47 हजार रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। यात्री ईएमआई के जरिए भी यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें उन्हें 1018 रुपये प्रति माह ईएमआई देनी होगी। यह सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी या गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है।

पैकेज की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर रखी गई है। आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग आसानी से की जा सकती है। इसके अलावा आईआरसीटीसी के मुख्य प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि लखनऊ के लिए 8287930913, कानपुर के लिए 8595924298, योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली एवं शाहजहांपुर से बुकिंग के लिए 8650930962 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें