फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला: मुरादाबाद में 23 से 29 नवंबर तक रूट डायवर्जन, यातायात पुलिस ने जारी किया प्लान..आप भी जानें

Tue, 21 Nov 2023 10:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एसपी यातायात सुभाष गंगवार ने बताया कि बस-ट्रक, ट्रैक्टर आदि बड़े वाहनों के लिए 23 नवंबर की दोपहर से 29 नवंबर की रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। इसी प्रकार जीप, कार, पिकअप आदि हल्के वाहनों के लिए 25 नवंबर की शाम छह बजे से 27 नवंबर की रात 12 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
तिगरी मेले की तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिले में 23 नवंबर से 29 नवंबर तक रूट डायवर्जन रहेगा। बड़े वाहनों पर 23 से और हल्के वाहनों पर 25 नवंबर से यातायात प्रतिबंध लागू होगा। एसपी यातायात सुभाष गंगवार के अनुसार बस-ट्रक, ट्रैक्टर आदि बड़े वाहनों के लिए 23 नवंबर की दोपहर 12 बजे से 29 नवंबर की रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा।

विज्ञापन


इसी प्रकार जीप, कार, पिकअप आदि हल्के वाहनों के लिए 25 नवंबर की शाम छह बजे से 27 नवंबर की रात 12 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं डायवर्जन के दौरान दिल्ली रोड पर हल्के वाहन कार जीप, बाइक का आवागमन पहले की तरह रहेगा। छोटे वाहनों को कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी।

मुरादाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहन : रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली आदि वाहन टीएमयू, अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर बिजनौर मीरापुर मवाना होते हुए मेरठ जाएंगे। इसी मार्ग से वाहन वापस आएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली हापुड़ गाजियाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन : मुरादाबाद से दिल्ली हापुड़ गाजियाबाद की तरफ जाने वाले वाहन बिलारी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, दिल्ली की तरफ जाएंगे।

अमरोहा जाने वाले भारी वाहन : मुरादाबाद से जाने वाले भारी वाहन टीएमयू, अगवानपुर बाईपास, बागड़पुर मोड़ होते हुए अमरोहा की तरफ जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।
विज्ञापन


शाहजहांपुर दिल्ली जाने वाले भारी वाहन : कटरा, जलालपुर(शाहजहांपुर) बदायूं, बबराला, नरौरा डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जाएंगे।

बरेली से हापुड़ दिल्ली जाने वाले भारी वाहन : आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, डिबाई बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की तरफ जाएंगे।

रामपुर से हापुड़ दिल्ली जाने वाले भारी वाहन : शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें