फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी मिल पर छापा, 4.77 करोड़ की चीनी सीज

Sat, 12 Mar 2016 03:47 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला
विज्ञापन
चीनी मिल
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने त्रिवेणी शुगर मिल रानीनागल पर छापा मारकर चीनी सीज कर दी है। गोदाम में इकतीस हजार बोरे भरे हुए थे। चीनी का सैंपल भी लिया गया है। अफसरों का कहना है कि पैकेजिंग एक्ट के प्रावधानों का ख्याल नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


प्रशासन की टीम दोपहर में त्रिवेणी चीनी मिल को चेक करने पहुंची। मिल के सभी गोदामों को देखा गया। यहां अस्थायी स्टोर था। जब एक गोदाम को खुलवाया गया तो उसमें रखीं बोरियों पर पैकिंग डेट और लाट नंबर अंकित नहीं था। खाद्य अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जब इस संबंध में मिल प्रशासन से पूछा गया तो कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दे सका।

इस पर चीनी सीज कर दी गई है। पंद्रह हजार 900 कुंतल चीनी थी। इसकी कीमत करीब चार करोड़ 77 लाख रुपये बताई जा रही है। अफसरों का कहना है कि हर फूड प्रोडक्ट पर निर्माण का समय और एक्सपायरी डेट अंकित होनी चाहिए मगर बोरियों पर नहीं दर्ज था।
विज्ञापन


यहां से चीनी के दो सैंपल भी लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासनिक टीम द्वारा की गई कार्रवाई से शुगर लॉबी में हड़कंप मचा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें