जनसंपर्क की शुरुआत गुरहट्टी चौराहे से हुई। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी का हालचाल पूछा और चुनाव की जानकारी कर वह आगे बढ़ते गए। करीब आधे घंटे तक पैदल यात्रा कर वह टाउनहॉल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों का हाल पूछा और वोट की अपील की।
मुरादाबाद डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने शनिवार को गुरहट्टी चौराहे से टाउन हॉल तक जनसंपर्क किया। जय श्रीराम के नारों के बीच डिप्टी सीएम पर जगह-जगह फूल बरसा कर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों में पंफलेट बांटे। साथ ही लोगों से पूछा- योगी-मोदी कैसा काम कर रहे हैं। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना भूल गए।
विज्ञापन
जनसंपर्क की शुरुआत गुरहट्टी चौराहे से हुई। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी का हालचाल पूछा और चुनाव की जानकारी कर वह आगे बढ़ते गए। करीब आधे घंटे तक पैदल यात्रा कर वह टाउनहॉल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों का हाल पूछा और वोट की अपील की। लोगों ने उनसे अपनी समस्याओं के निस्तारण की गुहार लगाई। बाद में कार से वह संभल के लिए रवाना हो गए। वहीं पदयात्रा करीब एक बजे इंपीरियल तिराहे पर पहुंच कर संपन्न हुई।
जनसंपर्क के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। लोगों ने न तो मास्क लगा रखा था और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया। भीड़ भी बहुत ज्यादा हो गई थी। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार एवं विधायक रितेश गुप्ता, देहात से प्रत्याशी केके मिश्रा, मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गौरव श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा आदि रहे।