फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले-भय का वातावरण बना रहा निगम

सार

नगर निगम की स्मार्ट रोड नेटवर्क परियोजना के तहत इंपीरियल से बुध बाजार चौराहे तक दुकानों पर लगाए गए लाल निशान का व्यापारियों ने मंडलायुक्त से विरोध जताया। इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा। उप्र व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि व्यापारी भी स्मार्ट सिटी परियोजना में सुंदरीकरण चाहते हैं, लेकिन अधिकारियों ने दुकानों को तोड़ने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। नगर निगम की स्मार्ट रोड नेटवर्क परियोजना के तहत इंपीरियल से बुध बाजार चौराहे तक दुकानों पर लगाए गए लाल निशान का व्यापारियों ने मंडलायुक्त से विरोध जताया। उन्होंने मंडलायुक्त से नगर निगम की इस कार्रवाई को रोकने की मांग की। इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा।
विज्ञापन

सोमवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल और व्यापारी सुरक्षा फोरम संगठन के पदाधिकारी मंडलायुक्त से मिले और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। उप्र व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि व्यापारी भी स्मार्ट सिटी परियोजना में सुंदरीकरण चाहते हैं, लेकिन अधिकारियों ने दुकानों को तोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। स्टेशन रोड बुध बाजार में नगर निगम के कर्मचारियों ने दुकानों पर तीन से आठ मीटर तक के लाल निशान लगाए थे। इसके बाद से व्यापारियों में भय और रोष है। इंपीरियल तिराहे से बुध बाजार चौराहे तक करीब पांच सौ दुकानें इस कार्रवाई की जद में आ रही हैं। नगर निगम की मंशा के अनुरूप इससे व्यापारियों की पूरी-पूरी दुकानें खत्म हो रही हैं। व्यापारियों की रोजी रोटी पर बन आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें