अमरोहा में शनिवार की सुबह टीपी नगर चौराहे पर सुरक्षा-व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए आपस में चर्चा क
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। बवाल के दूसरे दिन शहर में अफवाहों से दोबारा हालात तनावपूर्ण बन गए। पुलिस कस्टडी में आरोपी युवक की मौत की अफवाह फैलने से भीड़ का गुस्सा भड़क गया। भीड़ ने जामा मस्जिद के बाहर जमकर हंगामा किया। एलआईयू इंस्पेक्टर की बाइक फूंक डाली। वीडियो बना रहे एसआई का मोबाइल लूट लिया। यही नहीं बवाल की कवरेज कर रहे एक न्यूज चैनल के प्रतिनिधि की उपद्रवियों ने पिटाई कर दी। मफलर से गला घोंटने की कोशिश भी की गई। वहीं, डीएम और एसपी ने फोर्स के साथ बाजार में पैदल मार्च किया। व्यापारियों से बाजार खोलने की अपील की गई। प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को बवाल में बाद शहर के गली मोहल्लों में पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। रातभर पुलिसकर्मी गश्त करते रहे। शनिवार की सुबह डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. विपिन ताडा टीपी नगर चौराहा पहुंचे। यहां फोर्स का हौसला अफजाई की। इसके बाद कोट चौराहे पर हालतों का जायजा लिया। डीएम-एसपी ने उन घरों का निरीक्षण किया जहां से उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया था। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए सराफा बाजार पहुुंचे। जहां से व्यापारियों से बाजार खोलने की अपील की। बाद में कोतवाली पहुंचे लेकिन तभी पुलिस कस्टडी में आरोपी युवक की मौत की अफवाह शहर में फैल गई। थोड़ी ही देर में हजारों की तादात में आक्रोशित लोग जामा मस्जिद पहुंच गए। यहां मुफ्ती अफ्फान ने आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश की। बेकाबू उपद्रवियों की भीड़ ने एलआईयू इंस्पेक्टर की बाइक में आग लगा दी। इस दौरान उपद्रवियों की वीडियो बना रहे सब इंस्पेक्टर का मोबाइल लूट लिया। इस बवाल की कवरेज कर रहे एक निजी चैनल के प्रतिनिधि को पकड़ लिया। उसकी बुरी तरह पिटाई की। मफलर से गला घाेंटने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने किसी तरह भीड़ से प्रतिनिधि को बचाकर घर में छिपाया। उपद्रवियों ने प्रतिनिधि का पर्स, कैमरा और चैनल की आईडी लूट ली। बवाल की खबर मिलते ही एडीएम और एएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इससे पहले उपद्रवी यहां से फरार हो गए। अफसरों ने जामा मस्जिद में मौजूद गणमान्य लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान जामा मस्जिद के चारों तरफ भीड़ एकत्र रही।
अमरोहा के सराफा बाजार में व्यापारियों से दुकान खोलने की अपील करते डीएम और एसपी।- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा में बवाल के बाद शनिवार को सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली की छत पर मुस्तैद पुलिस कर्मी।- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा की जामा मस्जिद के बाहर धू-धूकर जलती एलआईयू इंस्पेक्टर की बाइक।- फोटो : JPNAGAR