फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीते समय टोकने पर पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। क्षेत्र के एक गांव में रात के समय कार में शराब पीते समय शोर-शराबा कर रहे युवकों ने टोका-टाकी पर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हेड कांस्टेबल के हाथ में डंडा मारा और एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी। सूचना पर थाने से फोर्स मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश के बीच दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव खटैटा में सोमवार रात एक कार्यक्रम था, जिसमें बाहर से भी लोग आए थे। चार लोग गांव के बाहरी छोर पर कार में बैठकर शराब पी रहे थे। उनके द्वारा शोर-शराबा किए जाने की जानकारी पर गश्त कर रही पीआरपी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जैसे ही कार में बैठे युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने हमलावर तेवर अपनाते हुए कार सवारों ने हेड कांस्टेबल के डंडा मारा और सिपाही की वर्दी फाड़ दी।
इस सूचना पर थाने से फोर्स पहुंची और भागने की कोशिश के बीच दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आने वालों में विजेंद्र पाल निवासी बिल्सी जिला बदायूं, हरिओम निवासी कुंवरपुर थाना जरीफनगर जिला बदायूं हैं। पूछताछ में उन्होंने फरार हुए दो साथियों के नाम-पते बताए हैं। चारों के खिलाफ हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। हमले का शिकार हुई पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन, कांस्टेबल नितिन कुमार व चालक अबरार हुसैन शामिल थे।
विज्ञापन

00
कार का पहिया नाली में फंसने से घिरे आरोपी
कुढ़फतेहगढ़। हेड कांस्टेबल और सिपाही पर हमला करने वाले चारों कार सवार थाने से और फोर्स आते ही कार से भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भागते समय आरोपियों की कार का पहिया नाली में फंस गया। इसी बीच पुलिस ने कार सवार दोनों को दबोच लिया। इनके दो अन्य साथी पैदल भाग गए। संवाद
00
कोट::
कार में शराब पीने और शोर शराबा करने से मना करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला किया था। इस मामले में दो आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया है। चार लोगों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों फरार आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

- गोपाल सिंह, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें