फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान से जेवर उड़ाने वाले वर्दीधारी की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना नागफनी पुलिस सराफ की दुकान से ज्वैलरी उड़ाने वाले वर्दीधारी युवक की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने आरोपी के किसी होटल में ठहरने होने की आशंका में बुधबाजार स्थित कई होटलों की तलाशी ली। वहीं, सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर भी उसकी पहचान करने में पुलिस जुटी रही।
विज्ञापन

थाना नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव निवासी सराफ गौरीशंकर की अकबर कंपाउंड स्थित दुकान पर बुधवार दोपहर पुलिस वर्दी में एक युवक दुकान पर पहुंचा था। उसने सराफ के कर्मचारी अंकेश को पानी लेने के लिए भेजने के बाद दुकान स्वामी का ध्यान बंटा कर करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने की ज्वैलरी लेकर फरार हो गया था। उसके जाने के बाद सराफ को इसकी जानकारी हो सकी। इसके बाद उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, तब पुलिस वर्दी में आए युवक द्वारा ज्वैलरी पार कर लेने की पुष्टि हो सकी। पुलिस ने इस मामले में सराफ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना को अंजाम देने वाले की तलाश में नागफनी थाने की पुलिस ने गुरुवार बुध बाजार पहुंच कर वहां स्थित कई होटलों में ठहरे लोगों की छानबीन की।
इसके अलावा सीसीटीवी में कैद उसकी तस्वीर की शनाख्त में भी पुलिस जुटी रही। थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैद तस्वीर की फिलहाल शनाख्त नहीं हो पा रही है। शहर के होटलों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी भी जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें