फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भू माफिया बर्खास्त सिपाही की गिरफ्तारी न होने पर भूख हड़ताल पर बैठी शेर की पत्नी लीलावती, प्रशासन ने खत्म कराई

Wed, 03 Nov 2021 07:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
धरने पर लीलावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद में पुलिस द्वारा भू माफिया घोषित किए बर्खास्त सिपाही महेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शेर सिंह की 70 वर्षीय पत्नी लीलावती दीपावली से एक दिन पहले बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गई। हालांकि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने लीलावती को एक माह में आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर भूख हड़ताल खत्म करा दी है।
विज्ञापन


आरोपी ने महिला के पति की जमीन का बैनामा धोखे से अपनी पत्नी के नाम करा लिया था। इंसाफ की मांग करते करते शेर सिंह भी अपने ही घर में भूख हड़ताल के दौरान मौत हुई थी। बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठी 70 वर्षीय लीलावती मझोला के धीमरी निवासी  है।

महिला का आरोप है कि सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी निवासी सिपाही महेंद्र सिंह ने उसके पति शेर सिंह की जमीन 2011 में अपनी पत्नी के जमीन करा ली थी। जिसका भुगतान अब तक नहीं किया था। 
विज्ञापन


इस मामले में सिपाही के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की थी। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शेर सिंह अपने ही घर में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। आठ जनवरी 2021 को शेर सिंह की मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी सिपाही महेंद्र और उसके बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उसकाने का केस दर्ज किया गया था। आरोपी सिपाही को पुलिस विभाग से बर्खास्त करने के साथ ही उसे भू माफिया भी घोषित किया जा चुका है।

दस माह बीतने के बाद भी आरोपी महेंद्र और उसके बेटे की गिरफ्तार नहीं हुई तो शेर सिंह की पत्नी बुधवार सुबह कलक्ट्रेट के पास भूख हड़ताल पर बैठ गई। दीपावली से एक दिन पहले महिला भूख हड़ताल पर बैठी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र, सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्घार्थ मौके पर पहुंचे गएऔर उन्होंने लीलावती  से बात की। लीलावती ने मांग की है कि आरोपी महेंद्र  सिंह, उसके बेटे नितिश कुमार की गिरफ्तारी की जाए। आरोपी  महेंद्र की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और उस पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया जाए। 

आरोपी की जमीन जब्त कर महिला को रुपये दिलवाए जाएं। अफसरों ने महिला को एक माह का आश्वासन देकर भूख हड़ताल खत्म करा दी है। लीलावती ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन उसकी मांगें नहीं मानता है तो तीन दिसंबर 2021 से फिर से वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। सीओ ने बताया कि महिला को समझाकर घर वापस भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें