फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथ लैब और निजी अस्पताल को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को एक पैथोलॉजी लैब और निजी अस्पताल को सील किया गया है। एसीएमओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को एसीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा और कांठ सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र लांबे ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें कांठ स्थित न्यू अपोलो अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया। अधिकारियों द्वारा जानकारी करने पर अस्पताल संचालक डॉ. शारिक अपनी डिग्री व अन्य कागजात भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके अलावा डॉ. अजय कुुमार शर्मा ने बताया कि आशियाना निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि जब वह पैथ वर्ल्ड लैब में जांच करवाने गया तो वहां चिकित्सक नहीं था। कार्रवाई करने पर लैब में चिकित्सक और पैथोलॉजिस्ट नहीं मिला। इसलिए लैब और निजी अस्पताल को सील कर दोनों के खिलाफ एफआईआर करवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें