अनस के गांव के शख्स ने बताया कि, अनस ही नहीं ग्राम का कोई भी युवक कभी ऐसा काम सकता है ये सोचा भी नहीं था। अनस जब भी पंजाब से गांव आता था तो उसके व्यवहार को लेकर भी कभी ऐसा अंदाजा नहीं हुआ।
रामपुर के टांडा क्षेत्र के ग्राम मुतीयापुरा निवासी युवक अनस के पाकिस्तानी हैंडलर को धार्मिक स्थलों की जानकारी उपलब्ध करवाने के आरोप में पकड़े जाने पर गांववासी स्तब्ध हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि अनस पाकिस्तानी हैंडलर के हाथों में पहुंच गया है। लोग अब उसकी पुरानी बातों को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई के साथ चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं गांव में मंगलवार को सन्नाटा सा पसरा रहा। परिजन भी धान की फसल काटने के बाद जम्मू जाकर अनस के बारे में पुलिस से मिलकर जानकारी करने की बात कह रहे हैं।
क्या बोले ग्रामीण-
अनस ही नहीं ग्राम का कोई भी युवक कभी ऐसा काम सकता है ये सोचा भी नहीं था। अनस जब भी पंजाब से गांव आता था तो उसके व्यवहार को लेकर भी कभी ऐसा अंदाजा नहीं हुआ।- मोहम्मद हसन, पड़ोसी
विज्ञापन
अनस को कभी किसी गलत संगत में नहीं देखा। जब यहां लोकल में दांतों की लैब पर काम करता तो बस अपने काम से काम रखता था। अब उसके बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई के बारे में पता चलने पर स्तब्ध हूं, अभी तक यकीन नहीं हो पा रहा।- शकील अहमद, ग्राम निवासी
ग्राम के युवक का नाम किसी पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े होने की सूचना से पूरे ग्राम में ही हड़कंप मच गया है। लेकिन ग्राम का युवक देश विरोधी किसी गतिविधि में शामिल हो सकता है। इस पर अभी तक विश्वास नहीं हो पा रहा है।-इरखान, ग्राम निवासी
उक्त परिवार में वैसे तो पहले भी लड़ाई झगड़े में हत्या के एक मामले में परिजन जेल जा चुके हैं। लेकिन, देश विराधी किसी मामले में अनस का नाम जुड़ने पर विश्वास नहीं हो रहा है।-नन्हे पहलवान, ग्राम निवासी