फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह की फूड प्वाइजनिंग से हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह की अचानक हालत बिगड़ गई। वे उल्टियां करने लगे, जिससे परिवार के सदस्य और कर्मचारी घबरा गए। उन्हें आनन फानन दिल्ली रोड स्थित साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चेकअप के बाद पता चला कि उन्हें फूड प्वाइजनिंग की वजह से उल्टियां आईं थीं। चिकित्सकों का कहना है कि पहले से उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

पंचायत राजमंत्री भूपेंद्र सिंह का परिवार सिविल लाइंस में रहता है। बुधवार को वे मुरादाबाद में ही मौजूद थे। वे दिन में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सोमवार शाम घर लौटे तो वह उल्टियां करने लगे, जिससे परिवार के सदस्य व कर्मचारी घबरा गए। उन्हें तुरंत साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां डाक्टरों की टीम ने उनका चेकअप किया, तब पता चला है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से उन्हें उल्टियां हुईं थीं। पंचायतराज मंत्री की हालत बिगड़ने की जानकारी फैली तो विधायक, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने हालचाल लिया। बीच बीच में अधिकारी भी अस्पताल के चिकित्सकों से फोन पर संपर्क कर अपडेट ले रहे हैं। साईं अस्पताल के बाहर पुलिस भी तैनात की गई है। डा. अंकुर गोयल ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग में उन्हें भर्ती कराया गया है। पहले से उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें