फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में पंचायत उपचुनाव: बीडीसी व प्रधान पद के लिए मतदान, कुंदरकी और बिलारी में कड़ी की गई सुरक्षा

Tue, 06 Aug 2024 04:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी/बिलारी (मुरादाबाद)
विज्ञापन
कुंदरकी और बिलारी में चल रहा पंचायत उपचुनाव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव मंगलवार सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुंदरकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर में वार्ड संख्या सात के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए भी मतदान होगा। डिलारी में दो और बिलारी में एक गांव में प्रधान पद का उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है।

विज्ञापन

कुंदरकी और बिलारी में चल रहा पंचायत उपचुनाव - फोटो : संवाद

इसके लिए  सोमवार शाम को पोलिंग पार्टियां पुलिस के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंच गईं थी। कुंदरकी में अय्यूब और बाबू चुनावी मैदान में हैं। 1625 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव करेंगे। डिलारी में ग्राम पंचायत चंदूपुरा और सरकड़ा करीम में प्रधान पद का उपचुनाव है।

कुंदरकी और बिलारी में चल रहा पंचायत उपचुनाव - फोटो : संवाद

सरकड़ा करीम में दो और चंदूपुरा में आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। बिलारी के नगलिया शाहपुर गांव में हो रहे प्रधान पद के उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। नगलिया शाहपुर के प्राइमरी स्कूल पर 1728 मतदाताओं के वोट डालने के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। प्रधान पद के उपचुनाव में ओंकार सिंह और लक्ष्मी दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

कुंदरकी और बिलारी में चल रहा पंचायत उपचुनाव - फोटो : संवाद

रामपुर मेंगन में दिखा उत्साह 

कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर मेंगन में क्षेत्र पंचायत के रिक्त वार्ड संख्या सात के लिए उपचुनाव चल रहा है। यहां अय्यूब और बाबू चुनाव मैदान में हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। गांव के सरकारी स्कूल में बने तीन पोलिंग बूथों पर मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ।

कुंदरकी और बिलारी में चल रहा पंचायत उपचुनाव - फोटो : संवाद
सुबह के समय कुछ तेजी दिखने के बाद दोपहर को मतदान प्रक्रिया धीमी होती चली गई। लोग अपनी सुविधा के अनुसार मतदान करने को आते जाते नजर आए। क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या सात में कुल 1625 मतदाता हैं। दोनों ही प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान कराने को लेकर सक्रिय नजर आए।

कुंदरकी और बिलारी में चल रहा पंचायत उपचुनाव - फोटो : संवाद
मतदान केंद्र पर थाना प्रभारी आरके शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सीओ राजेश कुमार तिवारी ने भी मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के जायजा लिया।  साथ ही मतदान केंद्र पर भीड़ लगाए खड़े लोगों को भगा दिया गया। 
विज्ञापन

कुंरदकी बिलारी में पंचायत उपचुनाव - फोटो : संवाद

नगलिया शाहपुर में मतदान जारी 

बिलारी के नगलिया शाहपुर गांव में प्रधान पद के लिए का मतदान जारी है। मतदान के लिए गांव में तीन बूथ बनाए गए हैं। सभी जगहों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। सुबह के समय मतदान केंद्र पर वोटरों की लंबी लाइन लगी। शांति व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। गांव के तीन बूथों पर 1728 मतदाता मतदान करेंगे। प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें