फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पाकबड़ा के गांव में युवक की हत्या, जंगल में मिला शव, रविवार शाम से लापता था ग्रामीण

Mon, 11 Jan 2021 11:27 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गिन्नौर दी माफी में सोमवार को एक मजदूर की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने घटना को अंजाम देकर मजदूर के शव को जंगल मे फेंक दिया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों पर काम के लिए निकले तो उन्हें शव दिखाई दिया। 

विज्ञापन


ग्रामीण के गले पर चोट के निशान हैं, जिसके आधार पर माना जा रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है। चौकीदार चेतराम ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अमित कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गिन्नौर दी माफी गांव निवासी 36 वर्षीय संजय उर्फ लाला रविवार शाम घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा था। सोमवार की सुबह संजय का शव जंगल में ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


संजय की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि संजय की शादी मैनाठेर थाना क्षेत्र के गुरैर की मिलक निवासी युवती से हुई थी। परिवार में मां बाप और भाई ओमकार व राजकुमार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें