फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद : भुगतान व्यवस्था में बदलाव होते ही चार गुना बढ़ी पंजीकरण संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले सालों में बैंक खाता नंबर गलत होने की वजह से किसानों के धान का भुगतान लटक गया था। इसी परेशानी को देखते हुए इस बार किसान के आधार में लिंक बैंक खाते में ही धान की रकम भेजने की व्यवस्था की गई है। व्यवस्था में हुए इसी बदलाव के चलते पिछले साल की तुलना में इस बार धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों की संख्या 15 सितंबर तक हुए रजिस्ट्रेशन के आाधर पर करीब चार गुना बढ़ रही है। इसलिए इस बार पिछले वर्ष से भी अधिक धान खरीद की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इस बार धान खरीद व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बार किसान द्वारा धान बेचने के लिए किए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिए गए आधार नंबर पर लिंक हुए मोबाइल पर ओटीपी और बैंक खाते में उसका भुगतान आएगा। ऐसे में किसान का भुगतान फंसने का डर भी नहीं रहेगा। बस इस बार किसानों के लिए यह जरूरी है कि वह रजिस्ट्रेशन से पहले अपने आधार कार्ड को समय पर अपडेट करा लें। बैंक खाते अपना आधार लिंक कर लें। यदि यह गलत है तो उसे ठीक करा लें ताकि बाद में परेशानी न हो।
धान खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप के अनुसार 15 सितंबर तक 426 किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं जबकि पिछले साल यह संख्या 105 थी। यह संख्या पिछले साल से चार गुना है। डिप्टी आरएमओ के अनुसार जिले में अक्तूबर के मध्य से धान आना शुरू होता है, इसलिए रजिस्ट्रेशन की संख्या 20 सितंबर के बाद बढ़नी शुरू होगी।
विज्ञापन

इसलिए हुआ था बदलाव
पिछले साल सरकारी केंद्र पर बाजार की तुलना में 400 रुपये प्रति क्विंटल तक अधिक रेट मिला था। इस वजह से सरकारी केंद्र पर धान बेचने को किसानों का काफी दबाव बना था। रेट में अधिक अंतर होने से सरकारी खरीद केंद्रों पर भी गड़बड़ी की आशंका बढ़ जाती है। इसी संभावना के चलते इस साल होने वाली धान खरीद के लिए व्यवस्था में बदलाव किया है।
ऐसे करें आवेदन
धान बेचने के लिए किसान को खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पोर्टल खुलने पर धान खरीद हेतू किसान पंजीकरण वाले ऑप्शन पर जाकर कई स्टेप में मांगी गईं सूचनाएं भरनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें