फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से अभद्रता में चौकी इंचार्ज और दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोगों से अभद्रता और लूट की घटना दबाने के मामले में सिरसवां दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश गिरी को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि कांठ थाने में प्रधान के देवर को पीटने के मामले में दरोगा त्रिवेंद्र सिंह को भी एसएसपी ने पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन

कांठ थानाक्षेत्र महमूदपुर माफी निवासी सुधीर और उसकी पत्नी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद
पत्नी की शिकायत पर 24 दिसंबर को पुलिस ने सुधीर को थाने ले आई थी। जिसकी सिफारिश और पति पत्नी में सुलह समझौता कराने के लिए थाने पहुंचे गांव की महिला प्रधान प्रियंका रानी के देवर दिनेश कुमार उर्फ मिथुन के साथ दरोगा त्रिवेंद्र कुमार ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी थी। पुलिस ने दिनेश के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में भी कार्रवाई कर दी थी। एसएसपी बबलू कुमार से इस मामले की शिकायत की थी। एसएसपी ने सीओ महेश चंद्र गौतम से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने दरोगा त्रिवेंद्र सिंह लाइन हाजिर किया गया है। भोजपुर थाने की सिरसवां गौड़ पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश गिरी पर भी लोगों ने अभद्रता के आरोप लगाए थे। इसके अलावा दस दिन पहले हुई लूट की घटना की शिकायत मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई न करने पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। एसपी देहात ने बताया कि दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें