फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक का उत्साह : नीरज चौपड़ा के सोना जीतने पर झूमा मुरादाबाद

विज्ञापन
ओलंपिक में भारत को गोल्ड मिलने पर सोनकपुर स्टेडियम में तिरंगा लेकर जशन मनाते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक मिलने पर देश भर के साथ मुरादाबाद के खेल प्रेमी भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। शनिवार शाम जैसे ही नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक मिलने की दावेदारी मजबूत हुई तो लोगों की खुशी का ठिकाना न था। सोशल मीडिया पर नीरज को बधाईयां दी जाने लगीं। खिलाड़ियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इससे पूर्व पहलवान बजरंग पुनिया के कांस्य पदक जीतने पर भी खेलप्रेमियों में खुशी देखने को मिली।
विज्ञापन

शनिवार को ओलंपिक में भारत के लिए खास दिन रहा। एक ओर जहां बजरंग पुनिया कुश्ती में कांस्य लाए तो वहीं नीरज चोपड़ा में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। एथलेटिक्स में भारत के नाम आए पहले स्वर्ण पदक से सभी देशवासी खुश हैं। सोनकपुर स्टेडियम में स्टेडियम प्रशासन और खिलाड़ियों द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नीरज की जीत का जश्न मनाया गया। क्रीडा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने सोना जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। उसके इस मेडल से देश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। डीएसए सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि आज देश का नीरज चोपड़ा पर गर्व कर रहा है। ओलंपिक संघ के जिला सचिव डॉ. अजय विक्रम पाठक ने कहा कि नीरज अनंत शुभकामनाओं के हकदार हैं। इस मौके पर सोनिया, मनोज, ज्योति रानी, पशु चौधरी, आदित्य कुमार, सक्षम परिक, श्याम, शाहरूख खान आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें