फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी कार्यों की समीक्षा: कार्य में अधिकारी लाएं तेजी

Fri, 03 Sep 2021 01:14 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने गुरुवार स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर क्षेत्र में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए इसे तेज करने के भी निर्देश दिये।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने गुरुवार स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर क्षेत्र में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए इसे तेज करने के भी निर्देश दिये।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से प्रत्येक योजनाओं की अगल-अलग स्थिति जानी।

 

15 अन्य परियोजनाओं पर  चल रहा कार्य
 स्मार्ट सिटी के नोडल अफसर टीएन मिश्रा ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में अब तक 37 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनमें से शहर के स्कूलों में स्मार्ट क्लास का कार्य और करियर मित्र का कार्य पूरा हो चुका है। 15 अन्य परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि 204 करोड़ रुपये की इंट्रीगेटेड कमांड सेंटर का टेंडर एलएनटी कंपनी को 204 करोड़ रुपये में हो गया है। इस पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन


तेज गति से कार्य कराने के निर्देश दिये
उन्होंने बताया कि बरसात के बाद कार्य में तेजी लाई जाएगी। मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी के महानगर में चल रहे कार्य की गति को काफी धीमा बताते हुए नाराजगी जताई और इसे तेज गति से कराने के निर्देश दिये। कमिश्नर नगर आयुक्त और नोडल अफसर को इस पर नजर रखने तथा समय-समय पर कार्य की प्रगति की समीक्षा करते रहने के भी निर्देश दिये।

इस मौके पर नगर आयुक्त संजय चौैहान व स्मार्ट सिटी के नोडल अफसर टीएन मिश्र तथा स्मार्ट सिटी योजना की टीम के अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले नगर आयुक्त संजय चौहान ने स्मार्ट सिटी योजना के जुड़े कार्यों की समीक्षा की और अधीनस्थ अधिकारियों व कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें