फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस के पंपों पर अगले सप्ताह तक रह सकती है पेट्रोल-डीजल की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद में रिलायंस कंपनी के पंपों पर पेट्रोल की बिक्री 17 मार्च से बंद है। जल्द ही डीजल का स्टॉक भी खत्म होने वाला है। इसका कारण थोक मूल्यों में बढ़ोतरी है। नतीजतन कंपनी की रिफाइनरी में कच्चा माल नहीं आ रहा है। इसके चलते सभी शहरों में रिलायंस के पंपों पर सप्लाई प्रभावित है। यह किल्लत अगले सप्ताह तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन

जिले में रिलायंस कंपनी के तीन पंप हैं। तीनों पंप बरेली-दिल्ली हाईवे पर हैं। तीनों जगह 17 मार्च से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित है। दो पंपों पर डीजल का कुछ स्टॉक बचा है लेकिन जल्द ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों को बिना पेट्रोल-डीजल लिए वापस लौटना पड़ रहा है। इससे शहर के दूसरे पेट्रोल पंपों पर भीड़ हो गई है।
रिलायंस के डीलर आलोक जैन ने बताया कि जब तक ईंधन का भंडार था, तब तक बिक्री की गई। अब भंडारण खत्म हो गया है। ऐसे में बिक्री बंद कर गई दी है। यह स्थिति देशभर में बनी हुई है। इसकी वजह रूस-यूक्रेन विवाद और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि बताई जा रही है। ज्ञात हो कि डीजल की थोक खरीद पर 25 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि आम जनता पर इसका प्रभाव सीधे नहीं पड़ रहा है। वर्ष 2008 में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बिक्री घटकर शून्य आने पर सभी पेट्रोल पंप बंद कर दिए थे। एक बार फिर इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें