फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल के इस लहर में रविवार को जिले के लिए राहत भरी खबर रही है। जिले में करीब 54 दिन बाद संक्रमण की चेन टूट गई। रविवार को लैब से आई रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। जिले में 28 दिसंबर 2021 से लगातार पॉजिटिव केस मिल रहे थे।
विज्ञापन

पिछले साल अप्रैल और मई में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मच गया था। इसके बाद संक्रमण की रफ्तार में कमी आई। करीब दो महीने नए पॉजिटिव केस सामने नहीं आए। लेकिन 23 दिसंबर को 61 दिन बाद जिले में दो संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद पांच दिनों तक कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। लेकिन 28 दिसंबर से जिले में हर दिन पॉजिटिव मरीज मिलने लगे। ये सिलसिला 19 फरवरी तक चला। रविवार को सरकारी और निजी लैब से आई सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही। जिले कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि रविवार को कोई नया मरीज नहीं मिला। क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर बारह मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में 16 एक्टिव केस रह गए हैं। इसमें से 12 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें