फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल सिम की दुकान में विवाद का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र में मोबाइल की दुकान में विवाद के बाद हंगामे व मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन इस मामले में रिपोर्ट किसी के खिलाफ नहीं दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना कटघर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का क्षेत्र में मोबाइल की दुकान है। बताया जाता है कि एक युवक उसकी दुकान पर सिम लेने आया था। सिम लेने के बाद उसने बताया कि उसके एकाउंट में पैसा नहीं जा रहा है। लिहाजा उसने पड़ोसी दुकानदार के एकाउंट में रुपये डलवा दिया है। वह पड़ोसी दुकानदार से रुपये ले ले। इस बात को लेकर दोनों में पहले कहासुनी फिर मारपीट होने लगी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वायरल वीडियो में मारपीट व तोड़फोड़ की घटना दिखाई जा रही है। इस संबंध में कटघर थाना प्रभारी ने बताया कि सिम खरीदने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर दुकानदार का एक युवक से कुछ विवाद हो गया था। दोनों ने पहले एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों ने आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें