फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र में झाड़ी में मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के गांगन क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे के निकट झाड़ी में एक नवजात बच्ची मिली है। गुरुद्वारा परिसर में रहने वाले अजयपाल की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्ची को चाइल्ड लाइन वालों की सुपुर्दगी में दे दिया। चाइल्ड लाइन वालों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब दो बजे कुछ लोगों को गुरुद्वारे के निकट स्थित झाड़ियों से एक नवजात बच्ची की किलकारी गूंजती सुनाई दी। इस बीच गुरुद्वारा परिसर में रहने वाले अजयपाल भी वहां मौके पर पहुंच गए और झाड़ी में पड़ी बच्ची को उठाया। बच्ची के शरीर पर कपड़े तक नहीं थे।
अजयपाल ने उसे कपड़ा लाकर पहनाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन वालों को दी। इस पर चाइल्ड लाइन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद उसे जिला अस्पताल लेजाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। नवजात बच्ची को देखने वहां काफी भीड़ भी जुटी रही। भीड़ में शामिल हर कोई तरह-तरह की चर्चाएं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें