फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में नौकरी लगवाने के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक जालसाज ने चार युवकों से 80 हजार रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपी ने युवकों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और पहचान पत्र भी बनाकर दे दिए। युवकों ने कार्यालय में पहुंचकर संपर्क किया तो इस ठगी का पता चल पाया। पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मैनाठेर थानाक्षेत्र के फत्तेहपुर गांव निवासी इंद्रपाल ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कटघर के बलदेवपुर निवासी ठेकेदार ने रोडवेज विभाग के पीतल नगरी डिपो में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने बताया था कि पीतल नगरी डिपो में चपरासी और मुंशी की नौकरी निकली हैं। उसने एक लाख रुपये में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इंद्रपाल ने अपनी और अपने भाई की नौकरी के लिए आरोपी को एडवांस में बीस- बीस हजार रुपये लिए थे। लालपुर बिस्तौर निवासी नदीम ने अपने व अपने भाई की नौकरी के लिए 40 हजार रुपये दे दिए। आरोपी ने उन्हें पीतल नगरी रोडवेज डिपो का ज्वाइनिंग लेटर और पहचान पत्र दे दिए थे। पीड़ित युवक एआरएम कार्यालय में पहुंचे तो उन्हें पता चला कि लेटर फर्जी हैं और उनके साथ ठगी की गई है। उन्होंने इस मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें