फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का समर्थन जुटाने को मस्जिदों से बंट रहे पर्चे

Sun, 16 Oct 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मुस्लिम युवती - फोटो : demo pics
विज्ञापन
तीन तलाक के विरोध में केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड हरकत में आ गया है। कुछ मुस्लिम महिलाओं के सुप्रीम कोर्ट जाने की वजह से पूरा मामला उठा है, लिहाजा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड मुस्लिम महिलाओं को ही आगे करके इसकी धार को कुंद करना चाहता है।
विज्ञापन


तीन तलाक के पक्ष में मुस्लिम महिलाओं का समर्थन जुटाने के लिए एआईएमपीएलबी मस्जिदों से नमाजियों के जरिए महिलाओं तक ब्लैंक शपथ पत्र पहुंचवा रहा है। महिलाओं से ये शपथ पत्र भरकर 12 नवंबर से पहले एआईएमपीएलबी के हेड आफिस दिल्ली भिजवाने की गुजारिश की गई है।

मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक और बहुविवाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के दाखिल हलफनामे को लेकर मुस्लिम उलमा ने नाराजगी जाहिर की है। आल इंडिया मुस्लिम पर्सन ला बोर्ड का समर्थन कर उलमा ने साफ किया कि धार्मिक मामलों में सरकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


वहीं तीन तलाक के पक्ष और एक समान नागरिक संहिता के विरोध में एआईएमपीएलबी महिलाओं का समर्थन जुटाने में लगा है। इसके लिए एआईएमपीएलबी ने शपथ पत्र तैयार किया है। जिसे मस्जिदों और मुस्लिम इलाकों में बंटवाया जा रहा है।

मस्जिद ख्वाजा मुस्तफा साहब मुगलपुरा के मुतवल्ली राहत खां ने बताया कि शपथ पत्र के जरिए बोर्ड ला कमीशन को जवाब देगा। 12 नवंबर तक शपथ एआईएमपीएलबी के दिल्ली आफिस भेजा जाना है। अभी तक एक हजार से अधिक शपथ पत्र बांटे जा चुके हैं।

आधार कार्ड या पेन कार्ड नंबर जरूरी ः आल इंडिया मुस्लिम पर्सन ला बोर्ड के शपथ पत्र एक साथ आठ लोग अपना समर्थन दे सकते हैं। इसमें शपथ देने वाले का नाम, पता और हस्ताक्षर होगा। इसके अलावा सबसे अहम आधार कार्र्ड, पासपोर्ट या पेन कार्ड में किसी एक का नंबर भी अंकित करना है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें