फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान हत्याकांड: दोस्त ने ही अपने भाई के साथ मिलकर की थी बैंडेज कारीगर इरफान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बहन से अवैध संबंधों के शक में दोस्त ने ही अपने भाई के साथ मिलकर गाज बैंडेज कारीगर इरफान की हत्या की थी। इसके बाद आरोपियों ने शव को नहर में फेंकने दिया था। इस घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए एक आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि उसका भाई फरार है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन

कांठ एक मोहल्ला निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ सोनी (22) पुत्र अनवार अहमद गाज बैंडेज का काम करता था। वह एक मार्च को बिना बताए अपने घर से कहीं चला गया था। जब परिजनों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन उसका पती नहीं चलने पर पिता अनवार अहमद ने दो मार्च को कांठ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सात मार्च को जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र से होकर गुजर रही बड़ी नहर में मोहम्मद इरफान उर्फ सोनू का शव पड़ा मिला था। इसके बाद उसके पिता बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए मृतक दोस्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी ठाकुरद्वारा क्षेत्र में हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही रिश्ते बिगड़ गए थे। इसके बाद उसकी बहन मायके में ही रह रही थी। इरफान का उसके घर काफी आना जाना था। इसके कारण बहन से उसके अवैध संबंध हो गए थे। दो वर्ष पहले बहन की दूसरी शादी अमरोहा के नौगांव क्षेत्र स्थित एक गांव में कर दी थी। लेकिन इरफान ने उसका पीछा नहीं छोड़ा था। वह उससे मायके में भी मिलने लगा। जब इस बारे में पता चला तो दोस्त और उसके भाई ने इरफान को काफी समझाया। लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों भाइयों ने एक मार्च को इरफान को बहाने से अपने साथ बहन के यहां ले गए और इसी रात उन्होंने अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र से होकर गुजर रही बड़ी नहर के किनारे इरफान की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें