फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बेलदार की गला घोंटकर हत्या, शमशान घाट में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। काम पर जाने की बात कहकर सोमवार सुबह घर से निकले बेलदार का शव बृहस्पतिवार दोपहर बाद श्मशान घाट के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटकर हत्या किया जाना बताया गया है। हालांकि अब तक परिजन किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कटघर थानाक्षेत्र के प्रभात मार्केट टॉवर गली निवासी प्रभुदयाल (45) बेलदारी करते थे। बेटे राहुल ने पुलिस को बताया कि प्रभुदयाल सोमवार सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं आए। मंगलवार और बुधवार को भी घर में उनका इंतजार किया गया। बृहस्पतिवार सुबह से परिजन उनकी तलाश में जुट गए। इसी बीच दूसरे बेटे नीरज और बड़े भाई प्रेम सिंह को पता चला कि गुलाबबाड़ी श्मशान घाट के पास झाड़ियों में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। बेटा और भाई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव देखकर मृतक की पहचान प्रभुदयाल के रूप में की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ कटघर आशुतोष तिवारी और थाना प्रभारी आरपी शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की और नमूने भी ली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें