आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि सपा सांसद आजम खां को हर वक्त क्षेत्र और जनता के विकास की चिंता रहती है। उन्होंने जेल से 34 कामों के प्रस्ताव भेजे हैं।
सपा सांसद आजम खां ने सीतापुर जेल से करीब 34 सड़कों और नालियों का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव भेजे हैं। उन्होंने अपनी निधि से ये काम कराए जाने की पेशकश की है। आजम खां करीब डेढ़ साल से अधिक समय से जेल में हैं।
विज्ञापन
इसलिए उनकी निधि खर्च नहीं हो सकी। लिहाजा उन्होंने जेल से ही अपनी निधि से 34 सड़कों और नालियों के निर्माण व सुधार कार्य के प्रस्ताव भेजे हैं। आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि सपा सांसद आजम खां को हर वक्त क्षेत्र और जनता के विकास की चिंता रहती है।
इसीलिए उन्होंने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते तमाम विकास कार्य कराए और अब जेल में होने के बावजूद क्षेत्र के विकास और जनता के हित के कार्यों के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने जेल से 34 कामों के प्रस्ताव भेजे हैं।
विज्ञापन
फसाहत अली खां शानू ने कहा कि जेल में रहते कोरोना की चपेट में आने से उनका स्वास्थ्य काफी खराब हो गया था लेकिन, अब सेहत में सुधार होते ही उन्होंने विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे हैं। आवाम की दुआओं से जल्द ही आजम खां जेल से रिहा होकर बाहर आ जाएंगे।
आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि मोहल्ला घेर मीरबाज खां, पुरानागंज,घोसियान, नालापार और सींगनखेड़ा में सीसी और इंटरलाकिंग सड़क, चमरौवा विकास खंड क्षेत्र के सैजनी नानकार से जफर मैरिज हाल और काशीपुर में सीसी रोड और नाली निर्माण, शाहबाद के किशनपुर, मधुपुरी, मिलक के मेघानगला, टांडा स्वार-विधानसभा क्षेत्र के धनुपुरा, काजी का मझरा, सोनकपुर, रसूलपुर, दढ़ियाल मैन रोड, इमरतपुर, नरपतनगर, सद्दावाला, खेमपुर, बब्बरपुरी, शाहपुर, मुंशीगंज, चापट, चक कदीम, रफातपुर, मिलक सीकमपुर, मोहनपुरा, कैथोवाला, सिहोर, धीरजनगर, मझरा चौकी क्षेत्र में सांसद निधि से सीसी रोड और नाली निर्माण के काम हैं।