फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से रेती खोई तो मां को जलाकर मारा, सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 25 Aug 2019 07:18 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
महिला को किया आग के हवाले (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोहे की मामूली रेती खोने पर पोते को डांट लगा रहे दादा-दादी ने बेटे के बचाव में आई बहू पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसी महिला ने शनिवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में देर रात महिला के सास, ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: स्कूटी सवार तीन किशोरों ने किशोरी के फाड़े कपड़े

भोजपुर थानाक्षेत्र के लखनपुर गांव में रहने वाली इमरत जहां की शादी दस साल पहले मूंढापांडे के सक्टूनगला गांव में रहने वाले आबिद से हुई थी। आबिद मजदूरी करता है। दंपती के छह बच्चे हैं। शनिवार सुबह महिला संदिग्ध हालात में झुलस गई। मामला थानाक्षेत्र की सीमा के पास का होने के कारण सूचना पर भोजपुर एसओ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर मायके वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की खातिर ससुराल में इमरत जहां को प्रताड़ित किया जाता था। हालत गंभीर देख महिला को मेरठ रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला ने शनिवार रात दम तोड़ दिया। शव को लेकर परिवार वाले मुरादाबाद आ गए। इमरत जहां के पिता मो. हसनैन ने  देर रात थाने में शिकायत कर बताया कि शनिवार सुबह इमरत जहां के बेटे सुभान (छह) से रेती खो गई थी।

जिस पर उसके दादा कौशर अली और दादी फूलजहां उसे डांटने लगे थे। डांट फटकार की आवाज सुनकर मौके पर इमरत जहां पहुंची। उसने विरोध जताया तो उसका सास, ससुर से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान सास ने इमरत जहां पर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी। जिससे उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


‘80 प्रतिशत झुलसी हालत में महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। मायके वालों ने सास, ससुर पर महिला को जलाने का आरोप लगाया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है- लल्लन सिंह, सीओ हाईवे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें