फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे टीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में रविवार को दो पालियों में होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में कुल 34,357 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली में 39 और दूसरी में 29 केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में परीक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देेश दिए गए। खास बात है कि इस बार सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की निगरानी में प्रश्नपत्रों की सील खुलेगी और ओएमआर शीट की पैकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में हुई बैठक में जिलाविद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को बताया कि परीक्षा से 30 मिनट पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेशपत्र और उपस्थिति पत्रक से परीक्षार्थी का फोटो मिलान करने पर ही परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी जाएगी। प्रत्येक कक्ष में कम से कम दो कक्ष निरीक्षक जरूरी हैं। परीक्षा से पहले सीसीटीवी कैमरे सही करा लें और वीडियोग्राफी की व्यवस्था कर लें। डीआईओएस ने बताया कि पहली पाली में 39 और दूसरी में 29 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा के दिन सुबह 7.30 तक केंद्रों पर पहुंचेंगे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि प्रत्येक केंद्र के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
एडीएम सिटी ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक पूरी तरह सचेत रहें। आजकल नई आधुनिक इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल होती हैैं। इसलिए सभी कक्ष निरीक्षक पूरी सावधानी से ड्यूटी करें। जिलाधिकारी ने प्रश्नपत्रों को कोषागार के डबल लॉक में रखवाने और परीक्षा के बाद ओएमआर शीट को प्रयागराज पहुंचाने के लिए अधिकारी भी नामित कर दिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षार्थी इन्हें अवश्य लेकर जाएं
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा कक्ष के अंदर अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र में लगाए गए फोटोयुक्त कोई आईडी देखी जाएगी। इसलिए परीक्षार्थी ऐसी आईडी जरूर लेकर आएं। साथ ही प्रमाणपत्र के किसी भी सेमेस्टर की अंकपत्र की मूल प्रतिया संबधित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति देखी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा का समय
प्राथमिक स्तर (पहली पाली ) सुबह 10 से 12.30 तक
उच्च प्राथमिक (दूसरी पाली) अपरांह्न 2.30 से शाम 5 बजे तक
परीक्षार्थियों की संख्या
प्राथमिक स्तर 19,862
उ.प्राथमिक स्तर 14,495
परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं
परीक्षा परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक सेक्टर मजिस्ट्रेट सचल दल
प्राथमिक स्तर 39 39 13 3
जूनियर स्तर 29 29 13 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें