फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad weather: पूरी तरह बदल गया मौसम का मिजाज, सीजन के पहले कोहरे से कंपकंपी

Fri, 24 Nov 2023 09:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में ठंड बढ़ने के साथ धुंध का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में यह और तेज होगी। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में धुंध छाई रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवंबर का आखिरी सप्ताह शुरू होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। घना कोहरा होने की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में कंपकंपी छूटी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी हल्की धुंध और कोहरा छाने का अनुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से लगभग नौ बजे तक कोहरा छाया रहा था। दिन निकलने के साथ कोहरा छंटता गया। धूप निकली, लेकिन मौसम सर्द बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वातावरण में सुबह नमी 80 फीसदी थी और शाम को वातावरण में नमी 60 फीसदी थी। हवा पश्चिम दिशा से पूरब दिशा में पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में .8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि दो दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिलेगी, लेकिन सुबह और शाम को ठंड रहेगी। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें