फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बसों की कमी से रोहतक और हरियाणा जाने वाले यात्रियों को होती है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरियाणा और रोहतक के लिए पीतलनगरी बस डिपो की एक भी बस का संचालन नहीं किया जाता है। बस अड्डे से कुछ यात्री हरियाणा और रोहतक की बस में बैठकर जाते हैं, वहीं कुछ यात्री निजी बस में बैठने के लिए मजबूर होते हैं। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पीतलनगरी बस अड्डे से हरियाणा और रोहतक रोज 530 यात्री आते-जाते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा और रोहतक के लिए पीतलनगरी बस डिपो की एक भी बस का संचालन नहीं किया जाता है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हरियाणा और रोहतक से कुल चार बसें पीतलनगरी बस अड्डे तक आती है। दो बस सुबह 11:20 बजे और दो दोपहर 12:20 बजे आती हैं। बसों के आते ही जल्दी बैठने की होड़ में यात्रियों को धक्का मुक्की करनी पड़ती है। जिनमें से कुछ यात्री बस में बैठते है और कुछ यात्रियों को निजी बस का सहारा लेना पड़ता है। यात्रियों ने बताया कि हरियाणा और रोहतक की बसें कभी-कभी समय पर नहीं आती हैं। कभी-कभी दो से ढाई घंटे इंतजार करना पड़ता है। हरियाणा जा रहे रमेश कुमार ने बताया कि यदि बस में सीट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पूजा ने बताया की वह दूसरी बार रोहतक जा रही हैं। दोनों बार उन्हें बस का डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि सीट के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मुरादाबाद जोन क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान का कहना है कि रोहतक और हरियाणा के लिए परमिट नहीं है। जिसके कारण बसों का संचालन नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें