फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: घर के दरवाजे पर पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, रंजिश और लेनदेन बनी वजह... पिता-पुत्र गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2024 11:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के मैनाठेर में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते पिता ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद के मैनाठेर में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनाठेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गौसर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे घर के दरवाजे पर पूर्व प्रधान चौधरी राजवीर सिंह (56) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव के ही जगदीश और उसके दो बेटों ने पुरानी रंजिश और रुपयों के लेनदेन को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


हत्या करने के बाद तीनों आरोपी हथियार लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जगदीश और उसके एक नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मैनाठेर के रसूलपुर गौसर गांव निवासी चौधरी राजवीर सिंह 2000 से 2005 तक ग्राम प्रधान थे।

राजवीर के बेटे सोमवीर सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसके पिता व अन्य परिजन घर में मौजूद थे। सुबह करीब 6:30 बजे गांव के ही जगदीश अपने दो बेटों के साथ उनके घर के गेट पर पहुंचा और उसके पिता को आवाज लगाई।
विज्ञापन


घर से बाहर निकलने पर ही आरोपियों ने दरवाजे के पास ही पिता की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सोमवीर, सोमवीर की पत्नी उर्मिला देवी और अन्य परिजन दौड़कर घर के बाहर आए तो राजवीर लहूलुहान हालत में दरवाजे के पास पड़े थे।

सोनू ने हत्यारोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो वे हथियार लहराते हुए अपने घर की ओर भाग गए। इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पूर्व प्रधान को कनपटी पर तमंंचा सटाकर गोली मारी थी। गोली भेजा उड़ाते हुए बाहर निकल गई थी।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

वारदात की सूचना पर एसपी देहात संदीप कुमार मीना और सीओ राजेश कुमार गांव में पहुंचे। एसपी देहात ने ग्रामीणों से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाएं। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी जगदीश और उसके दो बेटों धर्मेंद्र व एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया है। जगदीश और उसके नाबालिग को घर से गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें