यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मुरादाबाद में 54 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 25 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में होगी। हर सेंटर पर सात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। गेट पर ही सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा सेंटरों के आस पास की फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी टीमों के साथ सेंटरों का निरीक्षण करते रहेंगे।
विज्ञापन
मुरादाबाद में 17 और 18 फरवरी को लिखित परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक निर्धारित की गई है। 54 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रत्येक सेंटर पर एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा और चार सिपाही तैनात रहेंगे। इनके अलावा मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। पुलिस अफसरों ने सभी सेंटरों का निरीक्षण कर लिया गया है। वहां की व्यवस्थाएं देखी गई हैं। जिन सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं वहां कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा ये भी देखा जा रहा है। सेंटरों के आस पास की दुकानों के दुकानदारों को पहले ही निर्देशित किया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान दुकानें बंद रखें। खास कर फोटो कॉपी की दुकानों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी गई हैं। सेंटरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजार रहेंगे। सभी सेंटरों की निगरानी बढ़ा दी गई है।