फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदाय के लोगों में पथराव: फोर्स ने संभाला मोर्चा तो भागे पत्थरबाज, एसपी बोले- जुए को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 14 Oct 2024 10:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के गुलाबबाड़ी में बच्चों के विवाद के बाद दो समुदायों के बीच पथराव और लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक युवक घायल हुआ और दो कारों के शीशे टूट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात लोगों को हिरासत में लिया और 33 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।  
विज्ञापन
पथराव के घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी में शनिवार रात बच्चों के विवाद में दो समुदायों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। हमले में एक युवक घायल हो गया और दो कारों के शीशे टूट गए। सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ के लाठी फटकारी तो पत्थरबाज भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया। 33 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार घटना का कारण जुए के पैसों का विवाद है। गुलाबबाड़ी चौकी क्षेत्र की मिश्रित आबादी वाले इलाके वीर शाह हजारी में शनिवार रात करीब नौ बजे दशहरा मेला देखने के बाद एक समुदाय के बच्चे घर लौट रहे थे।

इसी समय रास्ते में दूसरे समुदाय के बच्चों से उनका विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। थोड़ी ही देर में विवाद के बीच बड़े लोग शामिल हो गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद बस्ती में तनाव फैल गया।
विज्ञापन


पत्थरबाजी के दौरान एक युवक जख्मी हो गया। आसपास खड़ी दो कारों के शीशे भी टूट गए। सूचना मिलने पर गुलबाबाड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की तो एक समुदाय के लोग और उग्र हो गए और पुलिस के सामने भी पत्थरबाजी जारी रखी। ्र

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ आशीष प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। साथही गलशहीद, मुगलपुरा और आसपास के थानों की फोर्स ने मोर्चा संभाला। थोड़ी ही देर में पूरा क्षेत्र छावनी में बदल गया। 

पुलिस के सख्त रुख अपनाने और डंडा फटकारने पर मौके से लोग भाग निकले। एसपी सिटी और सीओ के समक्ष दोनों समुदाय की महिलाओं ने छेड़खानी का भी आरोप लगाया। मौके पर तनाव को देखते हुए रातभर भारी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई।

एसपी बोले- जुए को लेकर हुआ विवाद

एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। रेलवे ट्रैक के पास पड़े पत्थरों को उठाकर पत्थरबाजी भी की गई। शीघ्र ही पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और तनाव आगे नहीं बढ़ पाया। घटना के दूसरे दिन किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। जांच से पता चला कि जुए के पैसे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन

सात हिरासत में लिए गए

मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मौके से सात संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान कराने में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें