कुंदरकी। शनिवार को कुंदरकी नगर में इमरतपुर सिरसी संपर्क मार्ग सटे अलबरू हायर सेकेंडरी स्कलू में कक्षा नर्सरी की छात्रा आयजा 04 वर्ष पुत्री अजीम अंसारी निवासी मोहल्ला कायस्थान कस्बा कुंदरकी को स्कूल वैन से कुचलने की घटना सामने आया है।
बच्ची के परिजनों का आरोप है कि स्कूल में आयजा के साथ हादसा होने की सूचना मिलने पर पहुंचे तो वहां पर शिक्षकों ने पहले गुमराह किया और बोले कि आयजा क्लास में जाते समय सीढ़ी यानि पैरी पर चढ़ते वक्त आयजा गिरकर घायल होना बताया गया। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी नहीं दिखा जा रहे थे, जब उनकी सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची तो स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे दिखाए गए ताकि हादसे की वास्तविकता सामने आ सकी।
साइबर कैफे संचालक अजीम अंसारी ने अपनी बेटी आयजा का इसी साल नर्सरी में दाखिला कराया है। बच्ची की सुरक्षा के मददेनजर अजीम अंसारी ने स्वंय ही अपनी लाडली बेटी को स्कूल तक छोड़ने आते हैं। बताते है कि शनिवार को अजीम ने बेटी को स्कूल के गेट पर छोड़ा था क्योंकि अभिभावकों को स्कूल परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं है। स्कूल गेट से बच्ची को क्लास तक आया को पहुंचना था लेकिन उस समय आया भी बच्ची के पास नहीं आईं। इतने में ही स्कूल वैन ने आयजा के ऊपर से उतर गई।