फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों में दबी चीख: फोन कर सऊद को बाहर बुलाया, फिर गली में की आतिशबाजी... मौका देख आरोपियों ने मारी छह गोलियां

Thu, 02 Nov 2023 10:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

राशिद के परिवार वालों ने बताया कि आरोपियों ने उसे फोन पर घर से बाहर बुलाया था। इसके बाद उन्होंने गली में पटाखे जलाने शुरू कर दिए। उन्हें लगा कि दिवाली या शादी समारोह के चलते कुछ आयोजन हो रहा होगा। इस बीच मौका पाकर आरोपियों ने राशिद को छह गोलियां मार दीं। घटना की जानकारी उन्हें काफी देर बाद मिली। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में सऊद राशिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकता विहार में पीतल व्यापारी सऊद राशिद और हत्यारोपियों के मकान आपस में सटे हुए हैं। उन्होंने सऊद की हत्या के लिए फुलप्रूफ प्लान तैयार किया था। जिस वक्त सऊद फोन पर बात करते हुए घर से बाहर निकला। इसी दौरान उन्होंने आतिशबाजी शुरू कर दी। आतिशबाजी के बीच ही आरोपियों ने सऊद पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ छह गोलियां दाग दीं। परिजन और आस-पड़ोस के लोग समझते रहे कि दिवाली का पर्व आने वाले वाला है इसलिए आतिशबाजी हो रही है।

विज्ञापन

गली में अचानक हुई आतिशबाजी

इस कारण आतिशबाजी हो रही है। या फिर आस पड़ोस में कहीं शादी समारोह चल रहा है, जिसकी खुशी में पटाखे जलाए जा रहे हैं। राशिद अली और उनकी पत्नी ने बताया कि मंगलवार करीब साढ़े नौ बजे का वक्त था। परिवार के सभी लोग खाना खा चुके थे। दोनों बेटियां पढ़ रही थीं। सऊद की मां रसोई में बर्तन साफ कर रही थी जबकि पिता राशिद अली खाना खाने के बाद कुछ देर पढ़कर सो गए थे।

बेटे के मोबाइल पर आई कॉल

सऊद की मां ने बताया कि इसी दौरान बेटे के मोबाइल पर एक कॉल आई। मां-बाप का दावा है कि ये कॉल पड़ोसी ने खुद की थी या फिर किसी दूसरे से कराई थी। बेटा फोन पर बात करते करते हैं बाहर निकल गया। इसी बीच आतिशबाजी शुरू हो गई। मैंने सोचा कि आतिशबाजी हो रही है। उन्होंने समझा कि शादी का सहालग चल रहा है। इसके अलावा कुछ दिन बाद दिवाली है। इसी शोर में मैंने एक बार भी नहीं सोचा था कि बेटा के साथ घटना हो गई है। इसके बाद सऊद की मां भी सो गई थी।

घर के सामने से खींचकर ले गए शव

हत्यारोपियों ने सऊद के घर के पास ही अंजाम दिया था। हत्या करने के बाद आरोपी शव को घर से करीब 50 कदम की दूरी पर दूसरे रास्ते पर ले गए थे। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे।

डेढ़ घंटे बाद चला वारदात का पता

पीतल फर्म में मैनेजर राशिद अली ने बताया कि उनका बेटा करीब साढ़े नौ बजे घर से निकला था। इसी दौरान आतिशबाजी हुई थी। इसके बाद बेटा वापस नहीं आया। रात करीब ग्यारह बजे राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो सामने जाकर पुलिस चौकी में सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और सऊद की बॉडी देखकर उसके दरवाजे की घंटी बजाई। तब सऊद के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम को लेकर मौके पर पहुंचे अधिकारी

पुलिस चौकी के सामने हत्या की वारदात की जानकारी मिलने पर एसएसपी हेमराज मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारी के परिवार से घटना के बारे में जानकारी की और उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं। इसके अलावा पुलिस ने आस पड़ोस की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें