फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : ऑस्ट्रेलिया की पिच पर दौड़ेगी मुरादाबाद की मेघना एक्सप्रेस

Wed, 25 Aug 2021 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अब वह आस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट, एक दिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जाएंगी। मुरादाबाद के लिए यह गर्व का विषय है कि मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम में मेघना ने जगह बनाई है। वह मूल रूप से बिजनौर की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
मेघना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद रेलवे में बुकिंग क्लर्क के पद पर तैनात क्रिकेट खिलाड़ी मेघना सिंह का अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। अब वह आस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट, एक दिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जाएंगी। मुरादाबाद के लिए यह गर्व का विषय है कि मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम में मेघना ने जगह बनाई है। वह मूल रूप से बिजनौर की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाली मेघना मुरादाबाद की दूसरी और मंडल की तीसरी खिलाड़ी हैं जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी। 18 सदस्यीय टीम में मेघना का नाम शामिल है। इनसे पहले शहर के पीयूष चावला और मंडल के मोहम्मद शमी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा चुके हैं।

मेघना के पिता विजयवीर सिंह किसान हैं। मेघना पिछले छह साल से रेलवे में जॉब कर रही हैं। फिलहाल मुरादाबाद में वह हेड बुकिंग क्लर्क के पद पर तैनात हैं। स्पोर्ट्स कोटे के आधार पर उन्होंने रेलवे में नियुक्ति पाई थी। तब से लगातार वह रेलवे की टीम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खेल रही हैं और कई सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। वर्तमान में बेंगलूरु में संचालित क्रिकेट कैंप से उनका चयन हुआ है। फिलहाल 40 सदस्यीय दल बेंगलूरु में कैंप में प्रशिक्षण ले रहा है। इसके बाद टीम को आस्ट्रेलिया रवाना होना है, हालांकि अभी तारीख निर्धारित नहीं है। सितंबर के पहले सप्ताह में आस्ट्रेलिया से मुकाबला प्रस्तावित है।
विज्ञापन


मीडियम पेसर हैं मेघना
मेघना सिंह सीधे हाथ की मीडियम पेसर हैं। रेलवे के स्पोर्ट्स सचिव राजेंद्र शर्मा के मुताबिक वह बॉल को अच्छा स्विंग करा लेती हैं और बल्लेबाजी का दमखम भी रखती हैं। उन्होंने बताया कि मेघना के प्रदर्शन के बल पर रेलवे ने कई मैच अपने नाम किए हैं। हाल ही में रेलवे रणजी चैंपियन बना तो फाइनल मुकाबल में मेघना ने बेहद किफायती गेंदबाजी की और विकेट भी चटकाए। मंगलवार शाम को बीसीसीआई से टीम लिस्ट जारी होने के बाद मुरादाबाद रेलवे में खुशी की लहर है। स्पोर्ट्स सचिव राजेंद्र शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने मेघना को फोन पर बधाई दी है।

डीआरएम बोले - गर्व की बात, मंडल में करेंगे सम्मान
मेघना के भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने पर डीआरएम अजय नंदन ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद मेघना का मंडल स्तर पर सम्मान किया जाएगा। ये मुरादाबाद जोन के लिए गर्व की बात है।

रेलवे स्टेडियम में की है तैयारी
शहर के रेलवे स्टेडियम में मेघना सिंह ने खूब मेहनत की है। यहीं से उन्होंने राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए अभ्यास शुरू किया था। इसके बाद दूसरे जोनल मुख्यालयों से हुए मुकाबलों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यहीं से वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं। पहले उन्होंने रणजी में रेलवे को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें