पूर्व प्रधान उदयपाल हत्याकांड में जेल में बंद है। उदयपाल की हत्या पंचायत चुनाव के मतदान से चंद घंटे पहले की गई थी। उदयपाल के बेटे और भतीजे को सुरेंद्र की हत्या में फंसाकर अपने केस में समझौता करना चाहता था।
मुरादाबाद के काफियाबाद की राशन डीलर सुखलेश के पति सिक्योरिटी गार्ड सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सुरेंद्र की हत्या जेल में बंद काफियाबाद के पूर्व प्रधान आशीष कुमार ने सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान उदयपाल हत्याकांड में जेल में बंद है। उदयपाल की हत्या पंचायत चुनाव के मतदान से चंद घंटे पहले की गई थी। उदयपाल के बेटे और भतीजे को सुरेंद्र की हत्या में फंसाकर अपने केस में समझौता करना चाहता था। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों पर केस दर्ज करा देंगे। पूर्व प्रधान ने बिलारी विनीत और डिलारी योगेंद्र उर्फ रिंकू को सुपारी देकर हत्या करा दी थी।